Section 62Same as offenceATTEMPT
Punishment for attempting to commit offences punishable with imprisonment for life or other imprisonment.
Full Text
Whoever attempts to commit an offence punishable by this Sanhita with imprisonment for life or imprisonment, or to cause such an offence to be committed, and in such attempt does any act towards the commission of the offence, shall, where no express provision is made by this Sanhita for the punishment of such attempt, be punished with imprisonment of any description provided for the offence, for a term which may extend to one-half of the imprisonment for life or, as the case may be, one-half of the longest term of imprisonment provided for that offence, or with such fine as is provided for the offence, or with both.\n\nIllustrations.\n(a) A makes an attempt to steal some jewels by breaking open a box, and finds after so opening the box, that there is no jewel in it. He has done an act towards the commission of theft, and therefore is guilty under this section. \n(b) A makes an attempt to pick the pocket of Z by thrusting his hand into Z's pocket. A fails in the attempt in consequence of Z's having nothing in his pocket. A is guilty under this section.
Plain English Summary
The general provision for punishing attempts to commit crimes when no specific section exists.
Punishment
Half of offence
Practical Note
Captures the "incomplete" crime where the offender has gone beyond mere preparation. (Formerly IPC 511).
हिंदी पाठ
आजीवन कारावास या अन्य कारावास से दंडनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए दंड।\nजो कोई इस संहिता द्वारा आजीवन कारावास या कारावास से दंडनीय अपराध करने का प्रयत्न करेगा, या ऐसा अपराध कारित कराने का प्रयत्न करेगा, और ऐसे प्रयत्न में अपराध किए जाने की दिशा में कोई कार्य करेगा, वहां जहां कि ऐसे प्रयत्न के दंड के लिए कोई अभिव्यक्त उपबंध इस संहिता द्वारा नहीं किया गया है, वहां वह उस अपराध के लिए उपबंधित किसी भांति के कारावास से ऐसी अवधि के लिए, जो आजीवन कारावास के आधे भाग तक की हो सकेगी, या यथास्थिति, उस अपराध के लिए उपबंधित अधिकतम अवधि के आधे भाग तक की हो सकेगी, या ऐसे जुर्माने से, जो उस अपराध के लिए उपबंधित है, या दोनों से दंडित किया जाएगा ।\n\nदृष्टांत\n(क) ‘क’ एक संदूक को तोड़कर खोलता है और उसमें के कुछ आभूषण चुराने का प्रयत्न करता है और संदूक को इस प्रकार खोलने के पश्चात् उसे पता चलता है कि उसमें कोई आभूषण नहीं है । उसने चोरी करने की दिशा में कार्य किया है, और इसलिए वह इस धारा के अधीन अपराधी है ।\n(ख) ‘क’ ‘ख’ की जेब में अपना हाथ डालकर ‘ख’ की जेब काटने का प्रयत्न करता है । ‘क’ अपने प्रयत्न में इस कारण असफल रहता है कि ‘ख’ की जेब में कुछ भी नहीं था । ‘क’ इस धारा के अधीन अपराधी है ।