Section 61Non-BailableCONSPIRACY
Criminal conspiracy.
Full Text
(1) When two or more persons agree to do, or cause to be done—\n(a) an illegal act; or\n(b) an act which is not illegal by illegal means, such an agreement is designated a criminal conspiracy:\nProvided that no agreement except an agreement to commit an offence shall amount to a criminal conspiracy unless some act besides the agreement is done by one or more parties to such agreement in pursuance thereof.\nExplanation.— It is immaterial whether the illegal act is the ultimate object of such agreement, or is merely incidental to that object.\n(2) Whoever is a party to a criminal conspiracy,—\n(a) to commit an offence punishable with death, imprisonment for life or rigorous imprisonment for a term of two years or upwards, shall, where no express provision is made in this Sanhita for the punishment of such a conspiracy, be punished in the same manner as if he had abetted such offence;\n(b) other than a criminal conspiracy to commit an offence punishable as aforesaid shall be punished with imprisonment of either description for a term not exceeding six months, or with fine or with both.
Plain English Summary
Defines Criminal Conspiracy as an agreement to do an illegal act or a legal act by illegal means.
Punishment
Same as abetment
Practical Note
Consolidates both the definition and punishment for conspiracy (formerly IPC 120A/120B).
हिंदी पाठ
आपराधिक षड्यंत्र।\n(1) जबकि दो या अधिक व्यक्ति—\n(क) कोई अवैध कार्य, या\n(ख) कोई ऐसा कार्य, जो अवैध नहीं है, अवैध साधनों द्वारा, करने या कराने को सहमत होते हैं, तब ऐसी सहमति आपराधिक षड्यंत्र कहलाती है :\nपरन्तु अपराध करने की सहमति के सिवाय कोई सहमति आपराधिक षड्यंत्र तब तक न होगी जब तक कि उस सहमति के अनुसरण में उस सहमति के एक या अधिक पक्षकारों द्वारा उस सहमति के अलावा कोई कार्य न किया गया हो ।\nस्पष्टीकरण— यह तत्वहीन है कि अवैध कार्य ऐसी सहमति का अंतिम उद्देश्य है या उस उद्देश्य का केवल आनुषंगिक है ।\n(2) जो कोई—\n(क) मृत्यु, आजीवन कारावास या दो वर्ष या उससे अधिक की अवधि के कठिन कारावास से दंडनीय अपराध करने के आपराधिक षड्यंत्र का पक्षकार होगा, जहाँ कि ऐसे षड्यंत्र के दंड के लिए इस संहिता में कोई अभिव्यक्त उपबंध नहीं है, वहाँ वह उसी प्रकार दंडित किया जाएगा मानो उसने ऐसे अपराध का दुष्प्रेरण किया हो ;\n(ख) पूर्वोक्त रूप से दंडनीय अपराध करने के आपराधिक षड्यंत्र से भिन्न किसी आपराधिक षड्यंत्र का पक्षकार होगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास से अधिक नहीं होगी, या जुर्माने से या दोनों से दंडित किया जाएगा ।