Library/BNS/Section 140
Section 140Non-BailableOFFENCE

Kidnapping or abducting in order to murder, for ransom, etc.

Full Text

(1) Whoever kidnaps or abducts any person in order that such person may be murdered or so disposed of as to be put in danger of being murdered, shall be punished with imprisonment for life or rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.\n(2) Whoever kidnaps or abducts any person and keeps him in detention after such kidnapping or abduction and, threatens to cause death or hurt to such person, or by his conduct gives rise to a reasonable apprehension that such person may be put to death or hurt, or causes hurt or death to such person in order to compel the Government or any foreign State or international inter-governmental organisation or any other person to do or abstain from doing any act or to pay a ransom, shall be punished with death, or imprisonment for life, and shall also be liable to fine.\n(3) Whoever kidnaps or abducts any person with intent to cause that person to be secretly and wrongfully confined, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.

Plain English Summary

Consolidates Kidnapping/Abduction for severe intentions like murder, ransom, or wrongful confinement.

Punishment

Life Imprisonment or Death

Practical Note

Section 140(2) carries the death penalty, making kidnapping for ransom one of the most serious BNS offences.

हिंदी पाठ

हत्या करने, फिरौती के लिए, आदि के लिए व्यपहरण या अपहरण।\n(1) जो कोई किसी व्यक्ति का इस उद्देश्य से व्यपहरण या अपहरण करेगा कि वह व्यक्ति मार डाला जाए या उसे ऐसे ठिकाने लगा दिया जाए कि उसको मार डाले जाने का खतरा हो, वह आजीवन कारावास से या कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा ।\n(2) जो कोई किसी व्यक्ति का व्यपहरण या अपहरण करेगा और ऐसे व्यपहरण या अपहरण के बाद उसे निरोध में रखेगा और ऐसे व्यक्ति को मृत्यु या उपहति कारित करने की धमकी देगा, या अपने आचरण से ऐसी युक्तियुक्त आशंका पैदा करेगा कि उस व्यक्ति की मृत्यु कारित की जा सकती है या उसे उपहति कारित की जा सकती है, या सरकार या किसी विदेशी राज्य या अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन या किसी अन्य व्यक्ति को कोई कार्य करने या करने से विरत रहने के लिए या फिरौती देने के लिए विवश करने के उद्देश्य से ऐसे व्यक्ति को उपहति या मृत्यु कारित करेगा, वह मृत्यु दंड से या आजीवन कारावास से दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा ।\n(3) जो कोई किसी व्यक्ति का इस आशय से व्यपहरण या अपहरण करेगा कि उस व्यक्ति को गुप्त रूप से और सदोष परिरुद्ध किया जाए, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा ।