Section 101N/ADEFINITION
Murder.
Full Text
Except in the cases hereinafter excepted, culpable homicide is murder, if the act by which the death is caused is done with the intention of causing death, or—\nSecondly.—If it is done with the intention of causing such bodily injury as the offender knows to be likely to cause the death of the person to whom the harm is caused, or—\nThirdly.—If it is done with the intention of causing bodily injury to any person and the bodily injury intended to be inflicted is sufficient in the ordinary course of nature to cause death, or—\nFourthly.—If the person committing the act knows that it is so imminently dangerous that it must, in all probability, cause death or such bodily injury as is likely to cause death, and commits such act without any excuse for incurring the risk of causing death or such injury as aforesaid.
Plain English Summary
Defines Murder, specifying the high degree of intent and imminent danger required to elevate homicide to murder.
Punishment
N/A
Practical Note
Murder carries distinct exceptions (like Grave & Sudden Provocation) where it remains Culpable Homicide.
हिंदी पाठ
हत्या।\nइसमें इसके पश्चात अपवादित दशाओं को छोड़कर, आपराधिक मानव वध हत्या है, यदि वह कार्य जिसके द्वारा मृत्यु कारित की गई है, मृत्यु कारित करने के आशय से किया गया हो, या —\nदूसरा—यदि वह ऐसी शारीरिक उपहति कारित करने के आशय से किया गया हो जिसे अपराधी जानता हो कि उस व्यक्ति की मृत्यु कारित करना संभाव्य है जिसे वह उपहति कारित की गई है, या —\nतीसरा—यदि वह किसी व्यक्ति को शारीरिक उपहति कारित करने के आशय से किया गया हो और वह शारीरिक उपहति, जिसका किया जाना आशयित है, प्रकृति के मामूली अनुक्रम में मृत्यु कारित करने के लिए पर्याप्त हो, या —\nचौथा—यदि कार्य करने वाला व्यक्ति यह जानता हो कि वह कार्य इतना आसन्न संकटपूर्ण है कि पूरी अधिसंभाव्यता है कि वह मृत्यु कारित कर ही देगा या ऐसी शारीरिक उपहति कारित करेगा जिससे मृत्यु कारित होना संभाव्य है, और वह मृत्यु कारित करने या पूर्वोक्त जैसी उपहति कारित करने के जोखिम को उठाने के लिए किसी प्रतिहेतु के बिना ऐसा कार्य करे ।