Library/BNSS/Section 236
Section 236Procedural

When manner of committing offence must be stated

Full Text

When the nature of the case is such that the particulars mentioned in sections 234 and 235 do not give the accused sufficient notice of the matter with which he is charged, the charge shall also contain such particulars of the manner in which the alleged offence was committed as will be sufficient for that purpose.

Illustrations:

(a) A is accused of the theft of a certain article at a certain time and place. The charge need not set out the manner in which the theft was effected.

(b) A is accused of cheating B at a given time and place. The charge must set out the manner in which A cheated B.

(c) A is accused of giving false evidence at a given time and place. The charge must set out that portion of the evidence given by A which is alleged to be false.

(d) A is accused of obstructing B, a public servant, in the discharge of his public functions at a given time and place. The charge must set out the manner in which A obstructed B in the discharge of his functions.

(e) A is accused of the murder of B at a given time and place. The charge need not state the manner in which A murdered B.

(f) A is accused of disobeying a direction of the law with intent to save B from punishment. The charge must set out the disobedience charged and the law infringed.

Plain English Summary

Requires the specific manner of committing an offence to be included in the charge if basic details are not enough for the accused to understand the allegation.

Key Legal Elements

  • Required if basic details are insufficient
  • Manner of offence must be described
  • Aids in giving notice to accused

Practical Note

For simple offences like theft or murder, the "manner" is usually not required. However, for complex ones like cheating or obstruction, the specific actions must be detailed.

हिंदी पाठ

जब मामले की प्रकृति ऐसी है कि धारा 234 और 235 में वर्णित विशिष्टियां अभियुक्त को उस मामले की पर्याप्त सूचना नहीं देती हैं जिसका उस पर आरोप है, तब आरोप में उस रीति की भी ऐसी विशिष्टियां अंतर्विष्ट होंगी जिससे अभिकथित अपराध किया गया था, जो उस प्रयोजन के लिए पर्याप्त हों।

दृष्टांत:

(क) क पर किसी विनिर्दिष्ट समय और स्थान पर किसी विशिष्ट वस्तु की चोरी का अभियोग है। आरोप में उस रीति का उल्लेख करना आवश्यक नहीं है जिससे चोरी की गई थी।

(ख) क पर किसी दिए गए समय और स्थान पर ख के साथ छल करने का अभियोग है। आरोप में उस रीति का उल्लेख होना चाहिए जिससे क ने ख के साथ छल किया।

(ग) क पर किसी दिए गए समय और स्थान पर मिथ्या साक्ष्य देने का अभियोग है। आरोप में क द्वारा दिए गए साक्ष्य का वह भाग विनिर्दिष्ट होना चाहिए जिसके बारे में यह अभिकथित है कि वह मिथ्या है।

(घ) क पर किसी दिए गए समय और स्थान पर एक लोक सेवक ख के लोक कृत्यों के निर्वहन में बाधा डालने का अभियोग है। आरोप में वह रीति कथित होनी चाहिए जिससे क ने ख के कृत्यों के निर्वहन में बाधा डाली।

(ङ) क पर किसी दिए गए समय और स्थान पर ख की हत्या का अभियोग है। आरोप में वह रीति कथित करना आवश्यक नहीं है जिससे क ने ख की हत्या की।

(च) क पर ख को दंड से बचाने के आशय से विधि के किसी निदेश की अवज्ञा करने का अभियोग है। आरोप में वह अवज्ञा जिसका आरोप है और वह विधि जिसका उल्लंघन हुआ है, कथित होनी चाहिए।